हाथरस/सिकन्दराराव। कोतवाली क्षेत्र के कस्बा पुरदिलनगर में आज एक विद्युत पोल में आये करन्ट की चपेट में आकर एक बालिका की दर्दनाक मौत हो गई तथा घटना से भारी हडकम्प मच गया।
कस्बा पुरदिलनगर के मौहल्ला ललिता गेट में लगे एक विद्युत पोल में आज विद्युत करन्ट उतर आने से वहां खेल रही 7 वर्षीय बालिका कु. ललतेश पुत्री महेश कुशवाहा उसकी चपेट में आ गई जिससे बालिका की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। घटना की खबर से पूरे कस्बा में भारी हडकम्प मच गया और मौके पर लोगों की भारी भीड़ लग गई तथा सूचना पाकर कोतवाली पुलिस भी पहुंच गई। उक्त घटना से कस्बा के लोगों में भारी आक्रोश है तथा उन्होंने लापरवाह विद्युत अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की मांग की है।

एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।