Top News

हाथरस/सासनी- गांव सहायपुर के निकट नाले में तैरते शव को देखकर क्षेत्र में फैली सनसनी, मौके पर पहुंची पुलिस, मृतक के चेहरे व शरीर पर तेजधार हथियार के निशान

हाथरस/सासनी। कोतवाली क्षेत्र के गांव सहायपुर के निकट नाले में तैरते शव को देखकर क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
ग्रामीणों के अनुसार गांव सहायपुर-जगीपुर के युवक शनिवार की सुबह करीब पांच बजे दौड लगाने के लिए गांव से निकले ही थे कि गांव के निकट गंदे नाले में उन्होंने एक व्यक्ति के शव को तैरते देखा। जिसे देखकर युवकों की चीख निकल गई। नाले के निकट मची अचानक चीख पुकार को सुनकर ग्रामीण एकत्र हो गये। ग्रामीणों ने देखा कि एक साठ वर्षीय अज्ञात वृद्ध का शव नाले में तैर रहा है। नाले के किनारे खून भी पडा है। संभवतः हत्यारों ने वृद्ध की यहीं हत्या की और शव को गले में रस्सी बांधकर नाले में फेंक दिया। ग्रामीणों ने नाले में पडे वृद्ध के शव की सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर एसएचओ प्रमोद कुमार द्विवेदी एवं एसएसआई प्रवीन कुमार अपने हमराह एवं अन्य पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे। और ग्रामीणों की मदद से मृतक के शव को नाले से बाहर निकाला। काफी देर तक शव को नाले के किनारे पहचान के लिए रखा। मगर कोई पहचान नहीं हो सकी। पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भर पोस्टमार्ट के लिए भिजवाया है। एसएचओ ने बताया कि शव को कुछ समय के लिए फ्रीजर में रखा जाएगा। जिससे उसकी पहचान हो और हत्या का कारण पता चल सके।
 ----------------हाथरस की भी पहुंची पुलिस--------------------------
हाथरस और सासनी की सीमा में गांव सहायपुर के होने के कारण हाथरस पुलिस भी यहां पहुंची और जब सासनी पुलिस क्षेत्र के बारे में जानकारी हुई तो बिना कार्रवाई के लौट गईं। लाश को नाले से निकालने को लेकर पूरी कार्रवाई सासनी पुलिस ने की।

-------------------चेहरे व शरीर पर तेजधार हथियार के निशान-------------------------
गांव सहायपुर के निकट नाले में मिली वृद्ध की लाश पर तेज धार दार हथियार के निशान थे। संभवतः हत्यारों ने तेजधारदार हथियार से ही वृद्ध की हत्या की थी। ओर गले में रस्सी का फंदा डालकर नाले में फेंक दिया। नाले के किनारे खून के निशान भी मिले हैं इससे प्रतीत होता है कि वृद्ध को यहां लाकर उसकी हत्या की और शव को छिपाने के लिए नाले में फेंक दिया। मगर सुबह युवकों को तैरती लाश दिखाई दी और वृद्ध की लाश के बारे में जानकारी मिली
-----------------शिनाख्त में मुस्लिम प्रतीत होता है।----------------------------
नाले में तैरती मिली लाश को देखने से मृतक की पहचान मात्र एक मुस्लिम के तौर पर हुई हैं मगर हत्या का कारण और उसकी पूर्ण पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने