Top News

हाथरस- पालिकाध्यक्ष ने ईओ से मांगा स्पष्टीकरण, गड़बड़ करने वाले मुलाजिमों पर एक्शन की तैयारी

हाथरस। नगर पालिका प्रशासन द्वारा बढाये गये जल कर व ग्रह कर पर काफी बहस व हंगामे के बाद पालिकाध्यक्ष डौली माहौर द्वारा सभी सभासदों के अथक सहयोग से गत दिनों सम्पन्न हुई बोर्ड बैठक में जल कर व ग्रह कर स्थगित का प्रस्ताव पास कराये जाने के बाद पालिका अफसरों द्वारा कार्यवाही को रजिस्टर में अंकित नहीं किये जाने पर ईओ को नोटिस भेजकर स्पष्टीकरण मांगा है।
पालिकाध्यक्ष डौली माहौर ने ईओ को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है कि टैक्स वृद्धि के कटौती प्रस्ताव की कार्यवाही को कार्यवाही रजिस्टर में दर्ज किया गया है या नहीं। पालिकाध्यक्ष ने ईओ से पूछा है कि बोर्ड बैठक में प्रस्ताव संख्या 26 व 27 के सम्बंध में बोर्ड द्वारा पारित प्रस्ताव के सम्बंध में क्या इबारत हर्ज की गई तथा वह उनसे व्यक्तिगत रूप से मिलकर शंकाओं का निवारण लिखित रूप से देकर बतायें।
उक्त सम्बंध में पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि वासुदेव माहौर एड. का कहना है कि कुछ लोग साजिश में ही लगे रहते हैं और जनता काम नहीं करना चाहते हैं। जनता ने हमें प्यार व आशीर्वाद देकर उनकी समस्याओं के समाधान हेतु नियुक्त किया गया है तथा विरोधियों के मंसूबे कभी पूरे नहीं होंगे। हमने जनता के लिये कार्य किया है और करते रहेंगे चाहें साजिश करने वाले कितनी भी साजिश करें तथा पालिकाध्यक्ष की नजरें अब पालिका के उन अफसरों व बाबुओं पर हैं जो कि जनता के कार्यो में खलल डालने की कोशिश कर रहे हैं और उन पर एक्शन होने की तैयारी चल रही है।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने