Top News

हाथरस- प्रधानमंत्री आवास योजना मे आवेदनकर्ता करा लें सत्यापन, नगर पालिका परिषद तथा नगर पंचायतों में आॅंनलाइन आवेदन

हाथरस। प्रधानमन्त्री आवास योजना (सबके लिये आवास) शहरी योजनान्तर्गत  जनपद स्थित सभी नगर पालिका परिषद तथा नगर पंचायतों में जिनके पास आवास नहीं है उन लोगों के द्वारा आॅंनलाइन आवेदन कर पंजीकरण कराया गया है। आवेदनकर्ताओं द्वारा कार्यालय में प्रस्तुत किये गये भू-स्वामित्व सम्बन्धी अभिलेख, पहचानपत्र तथा बैंक एकाउण्ट सम्बन्धी अभिलेखों का प्रमाणीकरण किया जा रहा है।
परियोजना अधिकारी डूडा अंजू सिंह ने यह जानकारी देते हुए समस्त आवेदनकर्ताओं से कहा है कि 7 मई, तक सम्बन्धित निकाय में उपस्थित होकर अपने मूल अभिलेखों का सत्यापन करा लें। निकाय द्वारा सत्यापन/ प्रमाणीकरण के पश्चात ही आवेदनकर्ताओ को चयनित सूची में सम्मिलित किया जायेगा।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने