Top News

हाथरस- राजस्व बसूली हेतु डीएम ने विभागीय अधिकारियों को दिये कडे निर्देश

हाथरस। जनपद में कर करेत्तर, राजस्व बसूली के निर्धारित लक्ष्यों को समय से पूरा करने हेतु डीएम ने विभागीय अधिकारियों को कडे निर्देश दिये। शासन सन्दर्भो के समयसीमा के अंदर निस्तारण न मिलने पर डीएम ने ईओ नगर पालिका हाथरस और नगर पंचायत सासनी को प्रतिकूल प्रविष्टि देने के निर्देश दिये। कलक्टेªेट में जिलाधिकारी अमित कुमार सिंह ने मासिक स्टाफ बैठक में अधिकारियों से कहा कि वे शासन की मंशा के अनुसार नई कार्य संस्कृति को अपनाते हुए लोगों की अपेक्षाओं पर खरा उतरने के लिये कडी मेहनत करें। डीएम ने मुख्य देय, विविध देयों की बसूली, कर-करेत्तर तथा राजस्व कार्यों की विभागवार समीक्षा करते हुए मानक के अनुसार राजस्व बसूली करने के संबंध में सभी अधिकारियों को सख्त हिदायत दी। उन्होंने दस बडे बकायेदारों से राजस्व बसूली हेतु कडी कार्यवाही सुनिश्चित करने हेतु सभी एसडीएम को निर्देश दिये। उन्होंने मुख्यमंत्री संदर्भ,आईजीआरएस तथा एसएसडीजी आदि के लंबित मामलों को प्रत्येक दशा में एक सप्ताह में निबटाने के लिये अधिकारियों को सख्त निर्देश दिये। डीएम ने कर चोरी पर अंकुश लगाने हेतु प्रभावी ढंग से प्रवर्तन कार्यवाही करने के लिये अधिकारियों को सख्त हिदायत दी। उन्होंने मानक के अनुसार राजस्व वादों का निस्तारण करने के लिये सभी राजस्व अधिकारियों को निर्देश दिये। बैठक में सीडीओ जावेद अख्तर जैदी, डीएफओ मधुकर दयाल, एसडीएम राकेशकुमार गुप्ता, अभिषेककुमार सिंह, केहरी सिंह, जयप्रकाश, ओसी कलक्टेªट ओमबीर सिंह, सीओ आरके गौतम, तहसीलदार कमलेश गोयल, कुमारचन्द जवालिया, राजीव राज,रामचन्द्र,एआरटीको राजेश कर्दम,उदयराम,डीआईओएस जेके मलिक,बीएसए रेखासुमन,डीएसओ सुरेन्द्र यादव,अधिशासी अधिकारी नगरपालिका,नगर पंचायत,बीडीओ तथा अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद थे।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने