हाथरस । जिलाधिकारी अमित कुमार सिंह ने आज सुबह कलक्टेट और विकास भवन में श्रमदान करके साफ-सफाई और वृक्षारोपण किया। उन्होंने सभी अधिकारियों से कहा है कि वे अपने-अपने कार्यालय परिसर को साफ-सुथरा रखने के लिये नियमित व्यवस्था सुनिश्चित करें। उन्होंने कलक्टेट, विकास भवन सहित अन्य कार्यालय परिसर को हरा-भरा रखने की जरूरत पर बल देते हुए सघन वृक्षारोपण, पौधों की सुरक्षा एवं समुचित देखभाल करने के बारे में अधिकारियों से अपेक्षा की। शनिवार को सुबह जिलाधिकारी अमित कुमार सिंह ने कलक्टेट और विकास भवन में फावडा चलाकर बेतरतीब घास को काटकर और सफाई करके स्वच्छता कार्यक्रम का श्रीगणेश किया। जिलाधिकारी ने कहा कि प्रदेश शासन के निर्देशानुसार, जिले में प्रत्येक माह के प्रथम शनिवार को कलक्टेट और विकास भवन परिसर स्थित कार्यालयों में प्रातः 07 से प्रातः 09 बजे तक अधिकारियों, कर्मचारियों द्वारा श्रमदान करके साफ-सफाई और वृक्षों की देखभाल की जायेगी। डीएम ने सभी कार्यालयों को साफ सुथरा रखने, कार्यालय कक्षों और कार्यालय परिसर में पान, गुटखा या तंबाकू का सेवन न करने का कडाई से अनुपालन सुनिश्चित करने हेतु अधिकारियों,कर्मचारियों को हिदायत दी। कलक्टेट में जिलाधिकारी के नेतृत्व में अपर जिलाधिकारी एएच कर्नी, डीएफओ मधुकर दयाल, ओसी कलक्टेट ओमबीर सिंह, डीआईओ यतीशचन्द्र गुप्ता, जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी विंग कमाण्डर प्रमोद कुमार (अवकाश प्राप्त), डीएसओ सुरेन्द्र यादव, पीओ डूडा अंजू सिंह, अपर सूचना एवं विज्ञान अधिकारी आलोक माहेश्वरी, एसपीओ मौ0 इलियास खाॅ, शैलेन्द्र सिंह, एपीओ हरीशचन्द्र शर्मा, सहायक निर्वाचन अधिकारी आरके मिश्रा, ईडीएम मनोज उपाध्याय आदि ने श्रमदान करके सफाई और वृक्षारोपण किया। जिलाधिकारी के नेतृत्व में कलक्टेªट स्थित अधिवक्ता चैम्बर परिसर में डीजीसी पीडी गौतम, अधिवक्ता महेन्द्रकुमार शर्मा, योगेन्द्र मोहता, राकेश पौरूष, सुनील वर्मा, बनीसिंह यादव आदि, कलक्ट्रेट परिसर में शशिकांत गौतम अध्यक्ष कलक्टेट कर्मचारी संघ, ,प्रताप चैधरी, मुनेन्द्रपाल सिंह, अनिल सक्सैना, शीतल प्रसाद शर्मा, कुलदीप शर्मा, आनन्द बिहारी, राजकुमार व्यास, रामप्रकाश कुलश्रेष्ठ, लियाकत अली, संजीव राजपूत, केशव सिंह, सतीश चन्द, टीएन सारस्वत, महेन्द्र सिंह, सुधीर कुमार, सुलेखा जैन, बबिता अग्रवाल, कल्पना शर्मा, नेम सिंह, धर्मेन्द्र सिंह आदि तथा कोषागार परिसर में सहायक कोषाधिकारी आरपीएस राना, दिनेशकुमार शर्मा, राजवीर सिंह, अजय गुप्ता, प्रेम नारायण, योगेन्द्र प्रताप, राजेन्द्र गोयल, अतुल जैन, बच्चू सिंह, रूस्तम सिंह, सुनीलकान्त शर्मा, सुरेन्द्र शर्मा, राजकुमार आदि ने श्रमदान करके सफाई और वृक्षारोपण किया।
विकास भवन में डीएम के नेतृत्व में मुख्य विकास अधिकारी जावेद अख्तर जैदी, परियोजना निदेशक चन्द्रशेखर शुक्ला, जिला विकास अधिकारी मंजू श्रीवास्तव, सीवीओ डा0डीके शर्मा, एआर काॅपरेटिव उदयभानु सिंह, अधिशासी अभियंता जलनिगम आरके शर्मा, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी जितेन्द्र कुमार, पिछडावर्ग कल्याण अधिकारी डाॅली सिंह, विकलांगजन विकास अधिकारी प्रतिभा पाल, एई डीआरडीए सुरेन्द्र गौतम, विनोद कुमार शर्मा, योगेश सारस्वत, इन्द्रमोहन गौड सहित अन्य विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारियों ने सफाई एवं वृक्षारोपण किया।
विकास भवन में डीएम के नेतृत्व में मुख्य विकास अधिकारी जावेद अख्तर जैदी, परियोजना निदेशक चन्द्रशेखर शुक्ला, जिला विकास अधिकारी मंजू श्रीवास्तव, सीवीओ डा0डीके शर्मा, एआर काॅपरेटिव उदयभानु सिंह, अधिशासी अभियंता जलनिगम आरके शर्मा, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी जितेन्द्र कुमार, पिछडावर्ग कल्याण अधिकारी डाॅली सिंह, विकलांगजन विकास अधिकारी प्रतिभा पाल, एई डीआरडीए सुरेन्द्र गौतम, विनोद कुमार शर्मा, योगेश सारस्वत, इन्द्रमोहन गौड सहित अन्य विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारियों ने सफाई एवं वृक्षारोपण किया।
एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।