हाथरस। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा जनसामान्य के अच्छे स्वास्थ्य के लिए योग को जो प्राथमिकता दी गई और उस को बढ़ावा देने के लिए विद्यालयों के माध्यम से एवं योगाचार्यों के माध्यम से जनसामान्य में योग के प्रति जागरूकता जो फैलाई गयी हैवह बड़ी सराहनीय रही है । क्योंकि शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के लिए योग जीवन में बहुत जरूरी है इसकी प्राथमिकता को समझाने के लिए भारत सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा तरह-तरह के आयोजनों से पहल की जा रही है । उससे जनसामान्य में योग के प्रति जन जागरूकता बढ़ रही है। और जनसामान्य योग का भरपूर आनंद उठा रहे हैं। इसी के क्रम में लक्ष्मी नगर स्थित सेंट आर एच कॉन्वेंट स्कूल द्वारा सभी विषयों के साथ योग की अतिरिक्त कक्षा की शुरुआत की गई है । जिसका उद्घाटन उप जिलाधिकारी सदर राकेश कुमार गुप्ता व तहसीलदार सदर कमलेश कुमार गोयल के कर कमलों से योग कक्षा का फीता काटकर शुभारंभ कराया गया। मां सरस्वती के छवि चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किया और योग की क्लास योग गुरु ऋषि जी के निर्देशन में सभी छात्र छात्राओं ने शुरुआत की। स्कूल की प्रिंसिपल प्रमिला गॉड ने प्रबंधक अजय गॉड के साथ उप जिलाधिकारी सदर राकेश कुमार गुप्ता व तहसीलदार सदर कमलेश कुमार गोयल वरिष्ठ पत्रकार राधारमण गुप्ता का प्रतीक चिन्ह देकर स्वागत किया उप जिलाधिकारी सदर ने शिक्षारत छात्र छात्राओं से कहा कि हमारे जीवन में योग भी जरूरी है जिससे हम शारीरिक व मानसिक रुप से स्वस्थ रहते हैं और हमें अच्छी शिक्षा ग्रहण करने पर बड़ा ही लाभ मिलता है । कार्यक्रम मैं स्कूल का स्टाफ सभी अध्यापक अध्यापिकाएं एवं सामाजिक लोग भी उपस्थित थे।
हाथरस- उपजिलाधिकारी सदर ने योग कक्षा का किया उदघाटन
hathras live
0

एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।