हाथरस/सासनी। नगर के कई मौहल्लों में आज भी प्रदूषण होने से लोगो के स्वास्थ्य को गंभीर खतरा हो गया है । लाइलाज मर्ज बनी इस समस्या का इलाज प्रशाशन कब तक ढूंढ पाएगा यह एक अहम सवाल है हालांकि स्वच्छ वातावरण देने में प्रशासन का जहां तक दायित्व है उससे काही ज्यादा जनसहयोग भी जरूरी होता है । मगर ऐसा होता नहीं है आज भी आशा नगर के रजा नगर निवासी मो इरफान रजा भंगार वाले मकान के बराबर जल भराव होने से खाली पढ़ा प्लॉट एक तालाब नजर आता है जिससे राहगीरो को तो परेशानी होती है साथ ही मच्छरो का प्रकोप होने से जन स्वास्थ्य को भी एक गम्भीर खतरा पैदा हो गया है। इस बारे में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि ब्रजेश सिंह के अनुसार इस समस्या का ताबतक अंत नहीं हो सकता जब तक प्लॉट मालिक अपना प्लॉट न बन वाले लेकिन गैर जरूरतमंद प्लॉट मालिक का इस प्लॉट के बनने के फिलहाल अभी कोई आसार दिखाई नहीं देते जिससे यहाँ की ये समस्या अभी लाइलाज मर्ज बन कर रह गई है । इस गंदे पानी से लबरेज तालाब के कारण मक्खी मच्छरो का भी प्रकोप हो गया है जिससे लोगो के स्वास्थ्य को गम्भीर खतरा पैदा हो गया है। लेकिन प्रशासन की तरफ से मक्खी मच्छरो के नाशके लिए न तो कोई कीटनाशक दवाओ को छिढ़काव किया गया और नहीं प्रदूषित जल की निकासी का इंतजाम किया गया है।
हाथरस/सासनी- मच्छरो के प्रकोप से जन स्वास्थ्य खतरे में
hathras live
0
एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।