हाथरस। चंदपा के गांव की लड़की को जोधपुर ले जाकर एक युवक ने तीन माह तक दुष्कर्म किया। बरामद होने के बाद किशोरी ने बयानों में आपबीती बताई। पुलिस ने इस आधार पर मुकदमें में धाराएं बढाई है। आरोपी युवक व उसके भाई को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। किशोरी के अनुसार वह डेढ माह गर्भ से भी है। पुलिस ने किशोरी को चिकित्सीय परीक्षण कराया है।
11 अप्रैल 2016 की शाम को गांव का ही एक युवक किशोरी को बहला-फुसलाकर ले गया था। लड़की का कुछ पता न चलने पर पिता ने 13 अप्रैल को चंदपा थाने में युवक के खिलाफ आईपीसी की धारा 363 व 366 में मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने तब से लड़की की तलाश में जुट हुई थी। युवक लड़की को जोधपुर ले गया था तथा तभी से वही रह रहा था। इस बात की जानकारी होने पर पुलिस ने लड़की को बरामद कर लिया। आरोपी युवक भी पुलिस की गिरफ्त में आ गया। पुलिस कस्टडी मंे किशोरी ने बताया कि शादी का झांसा देकर युवक उसे अपने साथ जोधपुर ले गया था। वहां उसे एक कमरे में बंद रखा तथा उसकी बिना मरजी के शारीरिक संबंध भी बनाए। किशोरी का आरोप है कि तीन महीने तक युवक ने संबंध बनाए। लड़की ने पुलिस को बताया कि वह गर्भवती है। लड़की के बयानों के आधार पर पुलिस ने आइपीसी की धारा 376,368 व पोक्सो एक्ट बढा दी है। चिकित्सीय परीक्षण की रिपोर्ट में साफ होगा कि किशोरी गर्भवती है या नही। रिपोर्ट आने के बाद बयान होगें। पुलिस ने किशोरी के शैक्षिक प्रमाण पत्र निकलवाए है, जिसके आधार पर उसकी उम्र मात्र 13 वर्ष ही है।

एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।