Top News

हाथरस- गली बख्तावर मार्केट एसो. द्वारा जोरदार तरीके से डिस्ट्रिक्ट बार एसो. के पदाधिकारियों का किया गया स्वागत

हाथरस।  डिस्ट्रिक्ट बार एसोसियेशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का व्यापारी वर्ग द्वारा बख्तावर मार्केट एसोसियेशन के तत्वावधान में पूर्व सभासद संजीव शर्मा के प्रतिष्ठान पर भव्य स्वागत एवं अभिनन्दन किया गया।
कार्यक्रम में युवा उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल के शहर अध्यक्ष अरून माहेश्वरी एवं मार्केट एसोसियेशन के अध्यक्ष पूर्व सभासद संजीव शर्मा ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर पटका उढाकर एवं प्रतीक चिन्ह देकर भव्य अभिनन्दन कर सम्मानित किया।
इस अवसर पर डिस्ट्रिक्ट बार एसो. के अध्यक्ष मनमोहन शर्मा एड., सचिव दिनेश कुमार बंसल एड., वरिष्ठ उपाध्यक्ष हीरेश कुमार उपाध्याय एड., कनिष्ठ उपाध्यक्ष प्रथम वीरी सिंह एड., कोषाध्यक्ष रामनारायण दीक्षित एड., सह सचिवगण कृष्ण कुमार उपाध्याय एड., दिनेश भारद्वाज एड., अशोक प्रताप सिंह एड. एवं अंकेक्षक नील कमल कुलश्रेष्ठ एड. ने समारोह की भूरि भूरि प्रशंसा की तथा एसो. के दुकानदारों को वक्त पडने पर न्याय दिलाने एवं मुश्किल समय से सहयोग करने का भरोसा दिलाया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता एसो. के अध्यक्ष संजीव शर्मा ने की तथा आभार अरून माहेश्वरी ने प्रगट किया। इस अवसर पर दाऊदयाल बघेल, छोटेलाल शर्मा, ब्रजेश सविता, राजकुमार अग्रवाल, वीरेन्द्र सोनी, शिवनाथ खण्डेलवाल, राजीव सोनी, संदीप दुबे, सौरव वर्मा, राजेन्द्र कुमार नमकीन वाले, विजय वाष्र्णेय, प्रदीप सोनी, रामअवतार सेकसरिया, राकेश अग्रवाल, मुकन्द सेकसरिया, शंकर वर्मा, गोपीनाथ, गौरव पुरोहित, सुभाष सारस्वत, अमन अग्रवाल, कुशांक अग्रवाल, अमित अग्रवाल, मोहित वाष्र्णेय, कपिल मल्होत्रा, लाडीकाबा, पिंकी यादव, तुलसी अग्रवाल, प्रकाश वर्मा, अमित अग्रवाल, शिवम वाष्र्णेय, आशीष अग्रवाल, संजू वर्मा, प्रवीन अग्रवाल, लालो मास्टर साहब, विक्की अग्रवाल, कन्हैया अग्रवाल, प्रखर जैन, गौरव वर्मा, विशन वर्मा, चुन्नी लाल, पम्मा अग्रवाल आदि सैकडों व्यापारी उपस्थित थे। संचालन अदित तिवारी ने किया।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने