हाथरस। जिलाधिकारी अमित कुमार सिंह ने कलक्टेªट और विकास भवन स्थित सभी कार्यालयों एवं परिसर की साफ-सफाई हेतु 06 मई शनिवार को प्रातः 07 से 09 बजे तक दो घण्टे श्रमदान करने के लिये अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश दिये हैं।
शुक्रवार को कलक्टेªट में सम्पन्न बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि प्रदेश शासन के निर्देशों के क्रम में प्रत्येक माह के प्रथम शनिवार को कलक्टेªट और विकास भवन परिसर स्थित समस्त कार्यालयों में प्रातः 07 से प्रातः 09 बजे तक अधिकारी एवं कर्मचारियों द्वारा श्रमदान करके साफ-सफाई की जायेगी। डीएम ने 06 मई को प्रातः 07 से 09 बजे तक दो घण्टे श्रमदान करके सफाई और वृक्षारोपण करने हेतु अधिकारियों एवं कर्मचारियों को समुचित निर्देश दिये। उन्होंने सभी कार्यालयों को साफ-सुथरा रखने पर जोर दिया और कहा कि कार्यालयों और कार्यालय परिसर में पान, गुटखा या तंबाकू का सेवन कतई न हो-कडाई से सुनिश्चित किया जाये। जिलाधिकारी ने कलक्टेªट परिसर में सफाई कार्यक्रम में सहयोग देने के लिये सभी अधिवक्तागणों से भी अपील की।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी जावेद अख्तर जैदी, डीएफओ मधुकर दयाल, ओसी कलक्टेªट ओमबीर सिंह, वरिष्ठ कोषाधिकारी शीलेन्द्र कुमार, जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी विंग कमाण्डर प्रमोद कुमार (अवकाश प्राप्त), वरिष्ठ अभियोजन अधिकारी मौ0 इलियास खाॅ, जिला उद्यान अधिकारी गमपाल सिंह, एनआईसी प्रभारी सोमेश कुमार अग्रवाल, ईडीएम मनोज उपाध्याय, परियोजना अधिकारी डूडा अंजू सिंह, अन्य विभागीय अधिकारी तथा अधिवक्तागण मौजूद थे।

एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।