Top News

हाथरस- जायंट्स ग्रुप ऑफ हाथरस हाईटेक लगाएगा नगर में नेकी की दीवार

हाथरस। जायंट्स ग्रुप ऑफ हाथरस हाईटेक की एक अति आवश्यक बैठक ग्रुप के अध्यक्ष संजय गोयल की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में नेकी की दीवार का आयोजन करने पर विचार विमर्श किया गया तथा सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि नेकी की दीवार का आयोजन किया जाए।
ग्रुप अध्यक्ष संजय गोयल और सचिव दिनेश माहेश्वरी ने बताया कि 7 मई, रविवार को सायं 5 बजे नेकी की दीवार का शुभारंभ सांसद धर्मपत्नी श्रीमती श्वेता दिवाकर द्वारा किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस दीवार का आयोजन जनता के हित में किया जा रहा है। उन्होंने अपील की कि जिन लोगों पर अतिरिक्त कपड़े बर्तन, जूते, मोजे इत्यादि हों वे इस दीवार के लिए दान कर सकते हैं। इस दीवार पर यह सामान टांग दिया जाएगा। जो जन आर्थिक रुप से कमजोर लोगों को अपने उपयोग के लिए जिस चीज की जरूरत होगी वह इस दीवार से उतार कर ले जा सकता है। इस प्रकार जो सामान कुछ लोगों के पास अतिरिक्त है और घरों में अनुपयोगी पड़ा हुआ है, उसको निर्धन जनता जनार्दन को उपलब्ध कराया जा सकता है। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि वे  कार्यक्रम में सम्मिलित होकर शोभा बढ़ाएं। इस अवसर पर प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर कपिल अग्रवाल, दीपक अग्रवाल, बांके बिहारी अग्रवाल, नितिन वाष्र्णेय, अतुल अग्रवाल, मनीष गर्ग, श्रीमन नारायण महेश्वरी आदि उपस्थित थे।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने