हाथरस/मुरसान। गांव रोहई नगला मनस्या में बाबा साहब डॉ. बी.आर. अम्बेडकर जी की 126 वीं जयंती के अवसर पर शोभायात्रा का शुभारम्भ पूर्व ब्लाक प्रमुख रामेश्वर उपाध्याय ने बाबा साहब की छविचित्र पर माला पहिनाकर व फीता काटकर किया। शोभायात्रा में बाबा साहब के संघर्षमय जीवन के ऊपर दर्जनों झाँकियाँ थीं। इस अवसर पर आयोजक राहुल कर्दम, धर्मेन्द्र कुमार व योगेश केसरी ने रामेश्वर उपाध्याय का फूल माला पहिनाकर व बाबा साहब की प्रतिमा भेंट कर सम्मान किया।
इस अवसर पर रवि मोती, जीतू केसरी, दिनेश केसरी, देवेन्द्र कुमार, ब्रजेश कुमार, शिव सिंह, बदन सिंह, बनी सिंह, रेशमपाल आदि उपस्थित थे।
इस अवसर पर रवि मोती, जीतू केसरी, दिनेश केसरी, देवेन्द्र कुमार, ब्रजेश कुमार, शिव सिंह, बदन सिंह, बनी सिंह, रेशमपाल आदि उपस्थित थे।
एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।