हाथरस। अपनी नानी के घर से नाना के साथ अपने घर आ रहे एक 5 वर्षीय मासूम बालक को आज गांव दर्शना पर रोडवेज बस ने रौंद दिया जिससे मासूम बालक की दर्दनाक मौत हो गई तथा घटना से भारी कोहराम मच गया है।
थाना मुरसान क्षेत्र के गांव कथरिया निवासी सुमित कुमार का 5 वर्षीय पुत्र राघव अपनी नानी के गांव थाना हसायन क्षेत्र के नगरिया पट्टी देवरी में रह रहा था तथा उसे आज उसके नाना विशम्भर सिंह गांव छोडने आये थे तथा थाना मुरसान के मथुरा रोड स्थित गांव दर्शना पर रोडवेज बस से उसके नाना उतर कर सामान उतारने लग गये और तभी मासूम राघव भी उतरने लगा लेकिन बस चालक ने अचानक बस चला दी जिससे मासूम बस के पहिया के नीचे आकर गम्भीर रूप से घायल हो गया।
घायल मासूम को तत्काल उपचार हेतु बागला अस्पताल लाया गया जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पाकर अस्पताल में परिजन व पुलिस आ गई तथा परिजनों में घटना से भारी कोहराम मच गया है। पुलिस ने बच्चे के शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजा है।

एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।