हाथरस/सिकन्दराराव। कोतवाली क्षेत्र के गांव महमूदपुर में 27 वर्षीय युवक ने गृह क्लेश के चलते जहरीला पदार्थ खा लिया जिससे उसकी हालत बिगड गयी और उसे उपचार हेतु स्थानिय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया जहां से उसे गम्भीर हालत में अलीगढ़ रैफर कर दिया गया है। प्राप्त विवरण के अनुसार गांव महमूदपुर में 27 वर्षीय वीरवहादुर सिंह पुत्र सीताराम गृह क्लेश के चलते मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। शनिवार को उसने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया जिससे उसकी हालत विगड गयी। आनन फानन में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया जहां से गम्भीर हालत के चलते उसे अलीगढ़ रैफर कर दिया गया है।
हाथरस/सिकन्दराराव- गांव महमूदपुर में गृह क्लेश के चलते युवक ने खाया जहरीला पदार्थ, हालत विगडी, रैफर
hathras live
0
एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।