Top News

हाथरस/सिकन्दराराव- एटा रोड पर रेलवे क्रासिंग के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार पिता पुत्र गम्भीर घायल, अलीगढ रैफर

हाथरस/सिकन्दराराव। एटा रोड पर रेलवे क्रासिंग के पास बाइक सवार पिता पुत्र को अज्ञात वाहन ने रौंद डाला। जिससे दोनों पिता पुत्र गम्भीर रूप से घायल हो गये जिन्हें उपचार हेतु स्थानिय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया जहां से उन्हे गम्भीर हालत में अलीगढ़ रैफर कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार गांव मुगलगढी निवासी रामप्रकाश पुत्र रोशनलाल अपने पुत्र प्रमोद के साथ बाइक पर सवार होकर सिकन्दराराव आया हुआ था। एटा रोड पर स्थित रेलवे क्रोसिंग के पास उनकी वाइक में किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिससे दोनों पिता पुत्र गम्भीर रूप से घायल हो गये। दोनों घायलों को उपचार हेतु स्थानिय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया जहां से उन्हे गम्भीर हालत में अलीगढ़ रैफर कर दिया गया है।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने