हाथरस/सिकन्दराराव। जीटी रोड पर स्थित मौहल्ला लाला का नगला में शंकर आटोमोबाइल्स एवं दिव्यांश ब्यूटी पार्लर में अज्ञात कारणों से रात्रि में आग लग गयी। आग की सूचना पाकर दमकल की गाडी फौरन पंहुची और उसने आग पर काबू पाया। आगजनी की घटना में दोनों दुकानदारों का हजारों रूपयों का नुकसान हो गया। वहीं एटा रोड पर स्थित गांव टोली में एयरटेल के टावर में अचानक आग लग जाने से गांव में हडकम्प मच गया। गांव वालों ने इसकी सूचना दमकल को दी जिसपर दमकल की टीम ने पंहुचकर आग पर काबू पाया।
हाथरस/सिकन्दराराव- अज्ञात कारणों से 2 दुकानों तथा एयरटेल के टावर में लगी आग, दमकल की टीम ने पाया आग पर काबू
hathras live
0
एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।