Top News

हाथरस- जाहरवीर शोभायात्रा के विवेक अध्यक्ष व अनिल संयोजक बने

हाथरस। श्री जाहरवीर कमेटी सेवा समिति द्वारा बैठक पथवारी मंदिर लाला के नगला पर आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता पं. कृष्ण दत्त शास्त्री जी ने की।
बैठक में जाहरवीर बाबा के मेला के बारे में निकलने वाली शोभायात्रा के बारे में सुझाव रखे गये। यह मेला 18 जुलाई को शहर में निकलेगा तथा मेला के लिए अध्यक्ष पद की घोषणा की गई जिसमें सर्वसम्मति से सदस्यों द्वारा पं. विवेक कुमार शर्मा निवासी ग्राम ओंदुआ को मेला का अध्यक्ष चुना गया। मेला के अध्यक्ष द्वारा मेला के पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई जिसमें कि मेला संयोजक पं. अनिल कुमार शर्मा निवासी मण्डी समिति, महामंत्री निर्भय कुमार शर्मा निवासी ओंदुआ, उपाध्यक्ष राधारमण शर्मा निवासी दयानतपुर, कोषाध्यक्ष कैलाशचन्द वाष्र्णेय निवासी किला गेट को नियुक्त किया गया।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने