हाथरस। जिला कैमिस्ट एण्ड ड्रगिस्ट एसोसियेशन की आवश्यक बैठक आज जिला अध्यक्ष दाऊदयाल शर्मा की अध्यक्षता में मैडीसन काॅम्पलैक्स में हुई। बैठक में दाऊदयाल शर्मा ने कहा कि एआईओसीडी एवं सीडीएफ के आव्हान पर 30 मई को भारत बन्द के साथ हाथरस जिले की समस्त दवाओं की दुकानें बन्द रहेंगी।
बैठक में दीनदयाल गोयल ने कहा कि आॅनलाइन से दवा बिक्री केन्द्र के पोर्टल पर फार्मासिस्ट की समस्या एवं अनावश्यक ड्रग एक्ट के विरोध में यह निर्णय एसोसियेशन द्वारा लिया गया है। वहीं पदम अग्रवाल ने कहा कि इन समस्याओं से मुख्यमंत्री को भी हमारे प्रतिनिधि मंडल द्वारा अवगत कराया गया है और 30 मई को मरीजों को होने वाली असुविधा से जिलाधिकारी को ज्ञापन के माध्यम से अवगत करा दिया गया है।
ज्ञापन देने वालों में दाऊदयाल शर्मा, दीनदयाल गोयल, पदम अग्रवाल, अमित जैन, पी. के. गौड़, पवन कुमार, नीरज मिश्रा, विनोद अग्रवाल, विक्की पाठक, रिंकू अग्रवाल, अरूण कुलश्रेष्ठ, राजवीर पाठक आदि कैमिस्ट शामिल थे।

एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।