Top News

हाथरस- शहर में जलभराव निकासी व मरम्मत कार्यों को लेकर, पालिकाध्यक्ष ने डीएम से कराये कई प्रस्ताव मंजूर

हाथरस।  कलेक्ट्रेट सभागार में आज जिलाधिकारी की अध्यक्षता में नगर पालिकाध्यक्ष डौली माहौर व उनके प्रतिनिधि बासुदेव माहौर एवं नगर पालिका हाथरस के अधिकारीगणों के साथ शहर में जनहित में होने वाले विकास कार्यों को लेकर 14 वें वित्त आयोग की एक बैठक सम्पन्न हुई।
बैठक में नगर पालिका परिषद हाथरस की ओर से पालिकाध्यक्ष डौली माहौर एवं प्रतिनिधि बासुदेव माहौर ने प्रस्तावों की सूची पेश की जिन पर विचार करके अपर जिलाधिकारी, उपजिलाधिकारी, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका, जेई नगर पालिका, जेई जलकल विभाग नगर पालिका एवं अन्य अधिकारीगण की उपस्थिति में जिलाधिकारी ने प्रस्तावों को पास करके अपनी मुहर लगाई।
बैठक में जिलाधिकारी द्वारा जिन प्रस्तावों को मंजूरी दी गई है उनमें जलेसर रोड पर सीयल नाले से गन्दे नाले तक आरसीसी नाला निर्माण, मैण्डू रोड पर गन्दे नाले तक नाला निर्माण, रमनपुर नवल नगर में अलीगढ रोड तक पाइप लाइन, रविकुंज भट्टा वाली गली में पम्पिंग स्टेशन निर्माण, शिव कालौनी सीवेज पम्पिंग स्टेशन से आगरा रोड तक पाइप लाइन के अलावा शहर की तमाम पुलिया, सडकों का पैच वर्क, लाइट व हैण्डपम्प लगाने व रिबोर के प्रस्तावों को मंजूरी दी गई।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने