Top News

हाथरस- मधुगढी रोड पर रानी मिल स्थित मशीनरी गोदाम से हजारों की चोरी

हाथरस। शहर के मधुगढी रोड पर रानी मिल स्थित एक मशीनरी गोदाम की दीवार काटकर अज्ञात चोर हजारों का माल चोरी कर ले गये। घटना की खबर से दुकानदारों में भारी खलबली मच गई है।
कामरेड भगवानदास मार्ग मुरसान गेट निवासी गिर्राज किशोर माहेश्वरी पुत्र दामोदर दास की किशोर टाकीज के पास माहेश्वरी मशीनरी स्टोर के नाम से दुकान है तथा गोदाम मधुगढी रोड पर रानी मिल में है। बीती रात्रि को अज्ञात चोरों ने गोदाम की दीवार काटकर उसमें प्रवेश पा लिया और हजारों रूपये कीमत के लोहे की चारा काटने वाली मशीन की 25 टांगे, 20 फ्रेम, 4 मोटर स्टैण्ड, 2 कूलर के पंखा, 10 हाॅर्ड को चोरी कर ले गये।
घटना की आज सुबह पता चलने पर भारी खलबली मच गई और मौके पर लोगों की भीड लग गई तथा सूचना पाकर कोतवाली पुलिस भी पहुंच गई। रिपोर्ट हेतु पुलिस को तहरीर दे दी गई है।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने