Top News

हाथरस/सादाबाद- प्रेमिका के परिजनों ने किया हंगामा, लगाया जाम, अलग-अलग समुदाय के युवक-युवती इश्क में साथ जीने व मरने की कसमें खाकर घर से गये भाग , कोतवाली पुलिस द्वारा युवती बरामद कर कोर्ट में पेश कर बयान कराने से युवती के परिजन गये भडक , युवती जहां मुस्लिम समाज से है वहीं युवक है हिन्दू

हाथरस/सादाबाद। इश्क अंधा होता है और वह न जाति देखता है और ना ही मजहब। कस्बा के रहने वाले अलग-अलग समुदाय के युवक-युवती इश्क में साथ जीने व मरने की कसमें खाकर घर से भाग गये और फिर कोतवाली पुलिस द्वारा युवती को बरामद भी कर लिया गया लेकिन युवती को पुलिस द्वारा कोर्ट में पेश कर बयान कराने से युवती के परिजन भडक गये और हंगामा कर हाइवे पर जाम लगा दिया जिस पर पुलिस ने जाम लगाने वालों को खदेड दिया।
बताते हैं कस्बा से अलग-अलग समुदाय के एक युवक व युवती आपस में इश्क करते हैं और वह गत दिनों घर से भाग भी गये तथा परिजनों द्वारा घटना की कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज करायी गई तथा पुलिस ने काफी प्रयास कर युवती को बरामद कर लिया तथा पुलिस द्वारा युवती को आज कोर्ट में पेश कर उसके बयान कराये जाने थे लेकिन युवती के परिजन बयान नहीं कराये जाने का विरोध कर रहे थे और इसी को लेकर युवती के परिजनों ने हाइवे पर जाम लगा दिया। पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर जाम लगाने वालों को समझाकर जाम को खुलवा दिया तथा पुलिस ने युवती को बयानों हेतु कोर्ट में पेश किया गया है।
उक्त युवती जहां मुस्लिम समाज से है वहीं युवक हिन्दू है तथा उक्त दोनों करीब 20 दिन पूर्व घर से भाग गये थे।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने