Top News

हाथरस- राशन कार्ड बनवाने को उमड़ी भीड़ः2017 आवेदन, राशन उपभोक्ताओं को परेशान न करें डीलरः माहौर

हाथरस। अलीगढ़ रोड स्थित रामबाग इन्टर कालेज में आज नये राशन कार्ड बनवाये जाने हेतु राशन कार्ड शिविर आयोजित किया गया तथा शिविर में राशन कार्ड फार्म लेने व जमा करने वाले लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी और शिविर में 2 हजार से भी अधिक राशन कार्ड के आवेदन किये गये। शिविर में उमड़ी लोगों की भीड़ से भारी गहमा गहमी रही।
रामबाग इंटर कालेज में जिला विकास समन्वय व निगरानी समिति के सदस्य व भाजपा अनुसूचित मोर्चा के जिला महामंत्री विनोद चैधरी के नेतृत्व में राशन कार्ड शिविर लगाकर आवेदन लिये गये। शिविर का उद्घाटन मुख्य अतिथि सदर विधायक हरीशंकर माहौर व महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य श्रीमती श्वेता दिवाकर ने मिलकर किया। प्रथम आवेदन फार्म विधवा महिला का लिया तथा इस कैम्प में 2017 फार्म आवेदन आये।
इस अवसर पर सदर विधायक हरीशंकर माहौर ने उपभोक्ताओं को समझाते हुए कहा कि सरकार की साफ स्पष्ट नीति है। यदि कोई भी कर्मचारी, राशन डीलर यदि किसी राशन धारक को परेशान करता है तो उसकी जांच कराकर कार्यवाही की जायेगी। भाजपा नेत्री श्रीमती श्वेता दिवाकर ने कहा कि खाद्य सामिग्री मानक के अनुसार दी जाये। महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार पसन्द नहीं है। विनोद चैधरी ने इस अवसर पर कहा अधिकारी  आॅफिस को छोडकर जनता के मध्य पहुंचे और राशन डीलरों की दुकान पर जाकर देखें कि मिलने वाला गेंहू, चावल मार्केट में बेचते हैं और गरीब देखते रह जाता है।
जिला पूर्ति अधिकारी सुरेन्द्र यादव ने कहा कि ऐसी गडबडी पायी जाती है तो मैं स्वयं टीम के साथ जाकर छापामार कार्यवाही करवाउंगा और कार्यवाही भी करवाउंगा।
इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि दिलीप पोद्दार, मुकेश पौरूष, रामकुमार चैधरी, लीलावती पुण्ढीर, मुकेश कौशिक, राकेश अनाडी, राजू, अजय चैधरी, नन्दकुमार निमेष, ज्ञानेन्द्र, रोहित कुमार, प्रबल कुमार तथा विभागीय अधिकारी लाल जी पाल, कुंवर पाल सिंह आदि थे।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने