हाथरस। अगर सब कुछ योजना के अनुसार चलता रहा तो शहर में शीघ्र ही ट्रोमा सेंटर की स्थापना हो सकती है। सांसद राजेश दिवाकर ने हाल ही में हुई जिला स्वास्थ समिति की बैठक में अध्यक्ष होने के नाते मुख्य चिकित्सा अधिकारी को हाथरस में ट्रेमा सेण्टर स्थापित किये जाने हेतु प्रस्ताव शासन को भेजने के लिए निर्देशित किया जिस पर मुख्य चिकित्साधिकारी ने आवश्यक कार्यवाही करते हुए उपजिलाधिकारी को पत्र लिख कर ट्रोमा सेण्टर हेतु आवश्यक भूमि 2400 वर्गमी. उपलब्ध कराये जाने का आग्रह किया है जिससे उपलब्ध भूमि पर ट्रोमा सेण्टर की स्थापना व निर्माण, पेसेंट शेड व साइट डवलपमेंट का कार्य भी किया जा सके।
आपको बता दें कि ट्रोमा सेंटर उच्च संसाधनों से युक्त एक ऐसा स्वास्थ्य सुविधा केंद्र होता है, जहाँ दुर्घटनाओं में घायल मरीजों के उपचार हेतु आवश्यक उच्च तकनीकी युक्त उपकरण उपलब्ध होते हैं। अभी तक की स्थिति में दुर्घटनाओं में घायल मरीजों को उपचार हेतु आगरा, अलीगढ रेफर कर दिया जाता है जिससे गंभीर रूप से घायल व्यक्तियों को उपचार में विलम्ब होता है तथा मरीजों को जान बचाना भी मुश्किल हो जाता है।

एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।