Top News

हाथरस- सदर विधायक हरीशंकर माहौर ने जनता दरबार में सुनीं समस्यायें, किला खाई से अवैध कब्जे हटवायें डीएमः माहौर

हाथरस। भारतीय जनता पार्टी के सदर विधायक हरीशंकर माहौर ने आज अपने आवास कृष्णा नगर पर जनता की समस्या सुनीं व समस्याओं को हल कराने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिये।
सदर विधायक हरीशंकर माहौर ने अपने आवास पर जनता की समस्याओं से रूबरू हुए। फरियादियों ने सदा विधायक को अवगत कराते हुए कहा कि किला खाई में पूर्ण रूप से अतिक्रमण हो रहा है। वहां आयेदिन नये मकान निर्माण हो रहे हैं जब इसकी शिकायत पुलिस अधिकारियों से की जाती है तो वह एक कान से सुनते हैं और दूसरे कान से निकाल देते हैं। इससे लगता है कि पुलिस की मिलीभगत से कार्य हो रहा है। किला खाई को पूरी तरह से खाली कराया जाये जिससे दाऊ बाबा मंदिर की जगह का सौन्दर्यीकरण हो सके।
उक्त समस्या को दूर करने के लिए सदर विधायक ने जिलाधिकारी से वार्ता की तथा जिलाधिकारी ने उन्हें अवगत कराते हुए कहा कि किला खाई में जो अवैध कब्जे हैं उनको नोटिस जारी किया जायेगा। अगर कोई अवैध निर्माण करता पाया जायेगा तो उसके खिलाफ कडी कार्यवाही की जायेगी। किला खाई से अतिक्रमण पूरी तरह से मुक्त किया जायेगा। किला का सौन्दर्यीकरण भी किया जायेगा।
सदर विधायक हरीशंकर माहौर ने जनता से कहा है कि किला खाई को पूरी तरह से अतिक्रमण से मुक्त कराने का कार्य किया जायेगा और यही मुख्यमंत्री योगी जी की भी पहल है कि सर्वप्रथम जो अवैध अतिक्रमण कर रखे हैं उनको मुक्त कराया जाये। इस पर जल्द कार्यवाही की जायेगी और जिलाधिकारी कार्यवाही करेंगे।
समस्या सुनते समय जिला मंत्री मुकेश कौशिक, सुनीत आर्य, अशोक अग्रवाल, मोहन पंडित, सुनीता मिश्रा, दिनेश शर्मा, कृष्णा ठाकुर, रामनिवास रावत, अशोक कुमार, नंदनी देवी, श्याम अग्रवाल, ज्ञानेन्द्र शर्मा, प्रदीप शर्मा, सुरेश चैधरी आदि थे।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने