Top News

हाथरस/चंदपा- गांव मीतई के पास दिनदहाडे चीनी व्यापारी से गोली मारकर 5 लाख की लूट

हाथरस/चंदपा (नेत्रपाल शर्मा)। थाना चंदपा क्षेत्र में एनएच- 93 पर गांव मीतई के पास दिनदहाड़े नकाबपोश बदमाशो ने हथियारो के बल पर चीनी  व्यापारी पिता पुत्र से  5 लाख रुपये की लूट की घटना को अंजाम दे दिया। मौके पर पुलिस पंहुच गयी और मामले की छानबीन कर रही है।
  प्राप्त विवरण के अनुसार गुड़ियाई बाजार निवासी चीनी व्यापारी दिनेश माहेश्वरी कार में सवार होकर को आस पास से तगादा कर लौट रहे थे। वह गांव मीतई के पास पंहुचे तो नकावपोश बदमाशों ने उनपर हमला बोल दिया। व्यापारियों में गोली मारकर  वदमाश उनकी कार और उसमें रखे 5 लाख रूपयों को लूटकर भाग गये। गोली लगने से घायल व्यापारी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। लूटी हुई कार को बदमाश कुँवरपुर बाई पास पर छोड़ कर भाग गये जहां से पुलिस ने कार को बरामद कर लिया है।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने