हाथरस । जिलाधिकारी अमित कुमार सिंह ने प्रदेश शासन के निर्देशानुसार, आगामी 15 जून तक जिले की सडकों को गड्डा मुक्त करने के संबंध में सभी कार्यदायी संस्थाओं को कडे निर्देश दिये हैं। डीएम ने निर्धारित मानक और गुणवत्ता के अनुसार सडकों की मरम्मत सुनिश्चित करने तथा मरम्मत कार्य की रैण्डम तरीके से जांच करने के लिये अधिकारियों को हिदायत दी।
बुद्धवार को कलक्ट्रेट में सम्पन्न बैठक में जिलाधिकारी ने 15 जून तक सडकों को गड्डा मुक्त करने के संबंध में जिले की विभिन्न कार्यदायी संस्थाओं की कार्यप्रगति की समीक्षा की। उन्होंने कार्यदायी संस्थाओं से सडकों की मरम्मत कार्य के लिये टैण्डर, बाण्ड आदि प्रक्रियाओं की बाबत पूॅछताछ करते हुए मरम्मत कार्य के संबंध में वित्तीय एवं भौतिक कार्यप्रगति के बारे में अधिकारियों से जानकारी की। डीएम ने अधिकारियों से कहा कि सडक मरम्मत और निर्माण कार्य में शिकायत मामलों में जांच में दोषी ठेकेदारों को ब्लैक लिस्ट करते हुए उनके विरूद्ध एफआईआर दर्ज कराई जाये।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी जावेद अख्तर जैदी ने जिले में लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड हाथरस द्वारा 592 कि0मी0लक्ष्य के सापेक्ष 174 कि0मी0, लोक निर्माण विभाग पीएमजीएसवाई द्वारा 57 कि0मी0लक्ष्य के सापेक्ष 46 कि0मी0 सडकों की पैच मरम्मत और विशेष मरम्मत का कार्य कराये जाने की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जिला पंचायत द्वारा करीब 52 कि0मी0 और मण्डी परिषद द्वारा करीब 28 कि0मी0 सडकों की मरम्मत कार्य के लिये ई निविदा आमंत्रित किये गये हैं।
बैठक में लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता केजी सारस्वत, पीएमजीएसवाई, मण्डी परिषद के अधिशासी अभियंता, एएमए जिला पंचायत हरमीक सिंह आदि मौजूद थे।

एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।