हाथरस । जनपद में कर-करेत्तर, राजस्व आदि कार्यो को निर्धारित मानक के अनुसार समयबद्ध पूरा करने के लिये विभागीय कार्यो में तेजी लाने हेतु डीएम ने सभी अधिकारियों को सख्त निर्देश दिये हैं। जिलाधिकारी ने तहसील समाधान दिवस, जनता दर्शन, क्षेत्रीय भ्रमण आदि में प्राप्त जनसमस्याओं को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिये सभी विभागीय अधिकारियों से स्पष्ट अपेक्षा की और कहा कि जनसमस्याओं को गंभीरता न लेने वाले अफसरों के विरूद्ध कडा एक्शन लिया जायेगा।
कलक्टेªेट में जिलाधिकारी अमित कुमार सिंह ने कर-करेत्तर, राजस्व आदि कार्यो की समीक्षा करते हुए अधिकारियों से कहा कि वे शासन की मंशा और जनअपेक्षाओं पर खरा उतरने के लिये विभागीय योजनाओं को अंजाम दें। उन्होंने जिले में करापवंचन पर सख्ती से अंकुश लगाने पर जोर देते हुए जिले में ट्रांसपोर्टर की जांच तथा नियमित रूप से प्रवर्तन कार्यवाही सुनिश्चित करने के लिये वाणिज्य कर अधिकारियों को सख्त निर्देश दिये।
डीएम ने मुख्य देय, विविध देयों की बसूली, कर-करेत्तर तथा राजस्व कार्यों की विभागवार समीक्षा करते हुए मानक के अनुसार राजस्व बसूली करने के संबंध में सभी अधिकारियों को सख्त हिदायत दी। उन्होंने आईजीआरएस, शासन एवं विभिन्न आयोग के लंबित संदर्भ, तहसील समाधान दिवस, जनता दर्शन आदि के लंबित मामलों को प्रत्येक दशा में एक सप्ताह में निबटाने के लिये अधिकारियों को सख्त हिदायत दी। उन्होंने विभिन्न न्यायालयों में लंबित रिट याचिकाओं में प्रति शपथपत्र दाखिल करने, राजस्व ग्रामों में अवस्थित भू-खण्डों में यूनिक कोड निर्धारण, भू माफिया टास्क फोर्स, पांच वर्ष से अधिक पुराने राजस्व वादों के निस्तारण, राजस्व अधिकारियों-कर्मचारियों की चल-अचल सम्पत्ति का विवरण, आपदा राशि का बकाया भुगतान आदि मामलोें में समय से कार्यवाही सुनिश्चित करने के लिये अधिकारियों को कडे निर्देश दिये।
अपर जिलाधिकारी एएच कर्नी ने वित्तीय वर्ष 2017-18 के वार्षिक लक्ष्य के सापेक्ष 20 मई तक वाणिज्यकर, स्टाम्प रजिस्ट्रेशन, आबकारी, बैंक देय, विद्युत देय, परिवहन, मनोरंजनकर, नगर निकाय तथा कृषि विपणन में कर बसूली की प्रगति की समीक्षा के दौरान अधिकारियों से कहा कि वह वार्षिक लक्ष्य के सापेक्ष मानक के अनुसार माहवार कर बसूली हेतु प्रभावी रणनीति बनाकर अमल में लायें।
बैठक में सीडीओ जावेद अख्तर जैदी, सीएमओ डा0 रामवीर सिंह, एसडीएम राकेशकुमार गुप्ता, अभिषेककुमार सिंह, केहरी सिंह, जयप्रकाश, ओसी कलक्टेªट ओमबीर सिंह, परियोजना निदेशक चन्द्रशेखर शुक्ला, आबकारी अधिकारी हुकुम सिंह, समस्त तहसीलदार, अधिशासी अधिकारी नगरपालिका, नगर पंचायत तथा अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद थे।

एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।