हाथरस। महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना की इकाई सं0 प्रथम के सात दिवसीय विशेष शिविर ग्राम दयानतपुर में चल रहा है। जिसके द्वितीय दिवस में कार्यक्रम अधिकारी डा. एम.पी. सिंह ने प्रतिभागियों को बताया कि समाज में व्याप्त कुरीतियों से मुक्त होने के विभिन्न उपायों पर विस्तार से चर्चा की। यह कुरीतियाॅ व्यक्ति की प्रगति में बाधक है इन्हें त्यागकर ही समाज उन्नति कर सकता है। शिविर में पधारे मुख्य अतिथि श्री अरून जी आचार्य ने प्रतिभागियों को स्वास्थ्य सम्बन्धी जानकारी दी और बताया कि हम अपने दैनिक जीवन में किस प्रकार स्वस्थ रह सकते हैं।
इसी श्रृंखला में शिविर के तृतीय दिवस में महाविद्यालय के प्राचार्य मेजर राजकमल दीक्षित द्वारा प्रतिभागियों का मार्गदर्शन करते हुए बताया कि प्रतिभागियों का बिना किसी भय एवं पक्षपात रहित अभिव्यक्ति करना ही वास्तविक ईमानदारी की पहचान है। तृतीय दिवस में मुख्य अतिथि के रूप में पधारे डा. जी. सिंह, एक्यूप्रेशर विशेषज्ञ ने प्रतिभागियों को जीवन में स्वस्थ रहने के नुस्खे दिये। पूर्व प्राचार्य डा. रामकृष्ण शर्मा ने प्रतिभागियों को जीवनपयोगी सीख दी। इसी क्रम में उपस्थित हुए डा. धर्मेन्द्र सिंह ने राष्ट्रीय सेवा योजना के उद्देश्यों से अवगत कराया। कार्यक्रम के
अन्त में कार्यक्रम अधिकारी डा. एम.पी. सिंह ने सभी अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापन किया। इस अवसर पर डा. संदीप बंसल, डा. अमित भार्गव, डा. कपिल गुप्ता, श्री शिवम अग्निहोत्री, श्री निकेश शर्मा, प्रतिभागियों में हिमांशू, बबलू, नीरज, गोपाल, मोहन गौतम, शिवानी, मोनिका, कृष्णा, वर्षा, पूजा आदि का सराहनीय योगदान रहा।

एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।