Top News

हाथरस- सेठ हरचरनदास गल्र्स इंटर कालेज में मतदान का समझाया महत्व

हाथरस। सेठ हरचरनदास गल्र्स इन्टर कालेज में मतदाता जागरूकता के लिये छात्राओं एवं शिक्षक-शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को मतदान का उद्देश्य एवं क्रियाकलापों के बारे में जनपद स्तर पर गठित समिति द्वारा कैम्प लगाकर विद्यालय में व्यापक प्रचार प्रसार करने के उद्देश्य से समझाया गया।
इस अवसर पर समिति के डा. राजेश कुमार शुक्ला पी.बी.ए.एस. इ. कालेज, डा. नीरज गोयल जी.एच.एस. दरकोली, योगेन्द्र सिंह जी.एच.एस. कोका, डा. मुकेश कुमार जी.एच.एस. बघना, डा. फरहा जफर जी.एच.एस. सहजपुरा, जय शर्मा प्रवक्ता पी.बी.ए.एस. इ. कालेज, रोहित चैधरी प्रवक्ता, चन्द्रप्रकाश, श्रीमती सरिता देवी प्रधानाचार्या सेठ हरचरनदास गल्र्स इन्टर कालेज, श्रीमती अनुपमा जैन प्रवक्ता, श्रीमती दिनेश चैहान प्रवक्ता, श्रीमती नीलिमा उपाध्याय प्रवक्ता मौजूद थीं।
मतदाता जागरूकता के दौरान यह भी बताया गया कि प्रत्येक मतदाता को अनिवार्य रूप से अपने मत का प्रयोग करना है। अपने हितों की सरकार बनाने के लिये वोटिंग करना सभी के लिये आवश्यक है। एक-एक मत बहुमूल्य होता है, इसका उपयोग अवश्य करें।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने