हाथरस । शहर के निकटवर्ती ग्राम खोड़ा हजारी में कल दिवाकर मौहल्ला स्थित कुंआ पर भगवान शंकर व मां पार्वती के नवनिर्मित मन्दिर की स्थापना की गई। मन्दिर में शिव परिवार की प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व भोले बाबा, मां पार्वती व गणेश जी का दुग्धाभिषेक किया गया तथा पूरे गांव में फूलों से सुसज्जित झंाकी निकाली गई जिसमें सभी महिला पुरूष नाचते गाते चल रहे थे। इसके बाद वैदिक रीति रिवाज व मंत्रोच्चारण के साथ मन्दिर में मूर्तियों की स्थापना की गई। शाम को भण्डारे का आयोजन किया गया जिसमें सैकड़ों लोगों ने प्रसादी पाई।
इस मन्दिर की स्थापना मुरसान गेट स्थित नैना रेडीमेड गारमेन्ट्स के स्वामी व ग्राम खोंड़ा हजारी निवासी रामरतन दिवाकर ने कराई। भोले बाबा का मन्दिर बनवाने की दिवाकर की बहुत समय से इच्छा थी जिसे उन्होंने पूरा करा दिया।
मन्दिर स्थापना व भण्डारा कार्यक्रम में श्री दिवाकर के पुत्रों अनिल, रवि, पंकज, आकाश व रूपकिशोर, ताऊ श्री बसन्तलाल इनके पुत्र राजबहादुर के अलावा पवन कुमार, विनोद कुमार, रोहित व राजपाल मिस्त्री का विशेष सहयोग रहा।

एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।