हाथरस। बुधवार को आचार संहिता लागू होते ही जिला प्रशासन भी तत्काल हरकत में आ गया और राजनैतिक दलों के होर्डिग, बैनर, पोस्टरों आदि को हटवाने का काम शुरू हो गया। शहर में एसडीएम सदर राकेश गुप्ता के नेतृत्व में पुलिस प्रशासन द्वारा तालाब चैराहा, सासनी गेट, बागला कालेज मार्ग, इगलास रोड, मथुरा रोड, आगरा रोड आदि जगहों से होर्डिग, बैनरों को उतरवाया गया है।
इसके अलावा मुरसान, सादाबाद, सासनी, हसायन, सिकन्दराराव, सहपऊ आदि जगहों पर से भी राजनैतिक दलों के लगे होर्डिग्स, बैनरों को उतररवा कर प्रशासन द्वारा जब्त कर लिया गया है। आचार संहिता लागू होते ही अब कोई घोषणा आदि नहीं हो सकती और न ही अन्य कोई कार्यक्रम बिना जिला प्रशासन की अनुमति के आयोजित होगा।

एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।