Top News

मुरसान- गैस सिलेन्डरों की सप्लाई देकर लौट रहे गैस हाॅकरों की गाड़ी को गांव भकरोई के पास ओवरटेक करके हथियाधारी बदमाशों ने 45 हजार लूटे

मुरसान। कोतवाली क्षेत्र के गांवों में गैस सिलेन्डरों की सप्लाई देकर लौट रहे गैस हाॅकरों की गाड़ी को ओवरटेक कर अज्ञात हथियाधारी बदमाश दिनदहाड़े करीब 45 हजार रूपये तमंचों की नोंक पर लूटकर ले गये। घटना से क्षेत्र में भारी हड़कम्प मच गया है।
भाजपा नेता रवेन्द्र सिंह सेंगर की कस्बा मुरसान में माया इण्डेन गैस एजेन्सी है और एजेन्सी के 2 हाॅकर आज बुलेरो पिकअप गाड़ी संख्या 86 टी/5012 में करीब 72 गैस सिलेन्डरों को लेकर क्षेत्र के कई गांवों में गैस सिलेन्डर वितरण करने गये थे और गैस एजेन्सी के हाॅकर आसिफ पुत्र आसिब व जीतेश पुत्र अमरपाल निवासीगण मौहल्ला व्यापारियान जब लौट रहे थे तथी  पीछे से बाइकों पर आये अज्ञात हथियारधारी बदमाशों ने गाड़ी को ओवरटेक कर रूकवा लिया और तमंचों की नोंक पर हाॅकरों से करीब 45 हजार 5 सौ रूपयों को लूटकर ले गये।
घटना की खबर से क्षेत्र में भारी हडकम्प मच गया और मौके पर लोगों की भीड़ लग गई तथा कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस जहां घटना की छानबीन में जुट गई है वहीं घटना की रिपोर्ट हेतुं तहरीर दे दी गई है। समाचार लिखे जाने तक घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई थी।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने