हाथरस/सिकन्दराराव। आगरा से भाड़े पर ली गई बोलेरो मैक्स गाड़ी के चालक को अज्ञात बदमाश बांधकर जंगलों में फेंक गये और उसकी गाड़ी व नगदी को लूटकर ले गये।
बताया जाता है कि आगरा के सिकन्दरा स्थित सब्जी मंडी से कल शाम अज्ञात 2 बदमाशों ने माल ले जाने के बहाने से एक मैक्स बोलेरो गाड़ी संख्या यूपी 83 ए.टी./9917 को 22 सौ रूपये में भाड़े पर लिया और उसमें तख्त लादकर मिरहची एटा चलने को कहा। गाड़ी को सत्येन्द्र शर्मा पुंत्र गोकुल चन्द्र शर्मा निवासी सुमन्त नगर थाना मोहनलाल आगरा चला रहा था तथा रास्ते में रात्रि को बदमाशों ने मारहरा व गांव कुदेरा के पास चालक से मारपीट कर व चाकू प्रहार कर घायल कर दिया और उसे वहीं जंगलों में बांधकर डाल गये और उसकी गाड़ी व 2 हजार रूपये लूटकर ले गये।
घटना के बाद चालक ने जैसे-तैसे अपने आपको मुक्त कराकर 100 नं. पर पुलिस को सूचना दी तो पुलिस तत्काल मौके पर पहुंच गई और चालक को अस्पताल भिजवाया वहीं पुलिस द्वारा नाकेबंदी को देख बदमाश गाड़ी को रतिभानपुर के पास छोड़कर भाग गये। पुलिस ने गाड़ी बरामद कर ली है तथा पुलिस बदमाशों की तलाश में जुट गई है।

एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।