हाथरस। अलीगढ़ रोड स्थित सांईधाम कालौनी में गत दिनों घटित हुई चोरी की घटना में लाइसेंसी बंदूक चोरी हो जाने की घटना का आज थाना हाथरस गेट पुलिस ने खुलासा करने का दावा किया है और चोरी गई बंदूक सहित 1 शातिर को दबोच है जबकि 2 शातिर फरार हैं।
थाना हाथरस गेट में आज आयोजित प्रेसवार्ता में सीओ सिटी राजेन्द्र कुमार गौतम ने बताया कि गत 25-26 नवम्बर की रात सांई धाम कालौनी निवासी सोनू पाठक के घर से अज्ञात बदमाशों ने चोरी की घटना को अंजाम देकर लाइसेंसी बंदूक आदि को चोरी कर ले गये थे। उक्त घटना के खुलासे हेतु पुलिस टीम लगी हुई थी और बीती रात्रि को मुखबिर की सूचना पर मण्डी समिति के पीछे से एक शातिर को गिरफ्तार किया गया है।
सीाअे सिटी ने बताया कि पकड़े गये शातिर ने अपना नाम पुलिस को कृपाल सिंह पुत्र विजय सिंह निवासी नगला अलगर्जी बताया है जबकि इसके 2 साथी केशव पुत्र नत्थीलला उर्फ पप्पू व मौसम पुत्र शिवकुमार निवासी नगला अलगर्जी भाग जाने में सफल रहे। पकड़े गये आरोपी से चोरी गई लाइसेंसी बंदूक व एक अवैध तमंचा व 1 कारतूस बरामद किया है।
उक्त सफलता प्राप्त करने वाली टीम में एसओ रजनेश तिवारी, एसआई मनोज कुमार शर्मा, एचसीपी जुगेन्द्र सिंह, सिपाही पंकज, दिनेश कुमार, जितेन्द्र कुमार आदि शामिल थे।

एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।