Top News

सिकन्द्राराऊ- रिश्तेदार बनकर आये लोगों ने बंधक बनाकर की फायरिंग

सिकन्द्राराऊ । कस्बा के मौहल्ला खिसरगंज में आज रिश्तेदार बनकर आये 4 लोगों ने चाय नाश्ता करने के बाद घर के लोगों को ही बंधक बनाकर उन पर फायरिंग करदी जिससे पूरे क्षेत्र में भारी हडकम्प मच गया।
मौहल्ला खिसरगंज निवासी जब्बार पुत्र कमरूद्दीन के घर पर आज सुबह करीब साढ़े 11 बजे 4 लोग रिश्तेदार बनकर आये और अपने आपको जयपुर से बताया। उक्त लोगों की परिजनों ने जहां खातिरदारी की वहीं कुछ समय बाद उक्त लोगों ने घर के लोगों को बंधक बना लिया और जब्बार पर फायरिंग करदी और छर्रा लगने से वह घायल हो गया। घटना के बाद जहां आरोपी भाग जाने में सफल रहे वहीं घायल को अस्पताल ले जाया गया तथा मौके पर पुलिस भी पहंुच गई लेकिन घटना के कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सके हैं। पुलिस छानबीन कर रही है।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने