Top News

सासनी- पहले नोट बंदी अब लोगों को करना पड़ रहा है एटीएम बंदी की दिक्कत का सामना

हाथरस/सासनी। नोटबंदी के बाद अब लोगों को एटीएम बंदी की दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। कभी एटीएम में रुपया होता है तो कभी नहीं होता। कभी एटीएम सफेद हाथी की तरह खड़े हो जाते हैं तो कभी लोगों को इनसे रुपये निकालने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। कस्बा में करीब आधा दर्जन एटीएम हैं। यहां लोगों को रुपये निकालने की भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
बैंकों के बाहर रुपया निकालने वालों की भीड़ देखने को अब भी बराबर जारी है। तो एटीएम पर भी लंबी-लंबी लाइनें लगी है। मगर एटीएम सफेद हाथी की तरह खड़े हैं। इनमें एक व्यक्ति को रुपया निकालने में करीब आधा घंटा तक लग रहा है। कभी सर्वर चले जाते हैं तो कभी रुपया नहीं होता। लोगों का कहना है कि यदि इसी प्रकार रुपये निकालने और जमा करने की समस्या रही तो आर्थिक व्यवस्था गड़बड़ा सकती है। जहां तक सभी एटीएम का यही हाल है। एटीएम की खस्ता हालत से लोगों को जरुरतों के लिए रुपये निकालने में परेशानी होने पर यदि अधिकारियों से शिकायत की जाए तो कोई सुनवाई नहीं होती। उनका सीधा जबाव होता है कि ऑन लाइन शिकायत करें तभी समस्या का समाधान संभव है।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने