Top News

सासनी- फ्लैग मार्च कर दिया शांति का संदेश, 70 जवानो की नफरी ने किया फ्लैगमार्च दिया शांति का संदेश, शीघ्र जमा कराएं शस्त्र नहीं तो होगी कार्रवाई

हाथरस/सासनी। विधानसभा चुनाव को मद्देनजर रखते हुए कोतवाली पुलिस के सहयोग से सीपीएमएस ने फ्लैगमार्च कर लोगों को शांति का संदेश दिया।
गुरुवार को किए गये फ्लैगमार्च के बारे में जानकारी देते हुए एसएचओ प्रमोद कुमार द्विवेदी ने बताया कि विधानसभा चुनाव के दौरान कोई गड़बड़ी न हो और न ही किसी प्रकार की अजारकता फैलाने की कोशिश न करें, तथा मतदान शांतिपूर्ण और निषक्ष कराए जा सकें इसके लिए प्रत्येक क्षेत्र में फ्लैगमार्च किया जाता है। इसके अलावा चुनाव के दौरान किसी भी प्रकार की गड़बड़ी करने वाले के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने बताया कि सीपीएमएस फोर्स द्वारा फ्लैगमार्च के  दौरान 70 जवानों के साथ एक नायब सूबेदार तथा एक सूबेदार मौजूद थे। जो लोगों को शांतिपूर्ण मतदान कर संदेश दे रहे थे। इस दौरान एसएचओ ने शस्त्रधारकों को फिर हिदायत दी है कि यदि चुनाव से पूर्व असलाह जमा नहीं किए गये तो उनके खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।  फ्लैगमार्च के दौरान हनुमान चैकी इंचार्ज रामदास पचैरी भी मौजूद थे।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने