Top News

हाथरस- तालाब चैराहा पर से पुलिस ने वाहन चैकिंग के दौरान चोरी की बाइक सहित 2 दबोचे

हाथरस। कोतवाली पुलिस ने वाहन चैकिंग के दौरान 2 छात्रों को चोरी की बाइक सहित गिरफ्तार किया है।
कोतवाली के एसएसआई गजराज सिंह ने बताया कि कल देर शाम वाहन चैकिंग के दौरान तालाब चैराहा पर एक बाइक सवार 2 युवकों को चैकिंग हेतु रोका गया और उनसे कागजात मांगने पर वह दिखा नहीं सके और छानबीन करने पर बाइक चोरी की निकली। पुलिस के मुताबिक उक्त युवकों ने नम्बर प्लेट बदल दी थी। पकड़े गये छात्रों ने पुलिस को अपने नाम अरूण पुत्र सुनील व शिवा पुत्र मुन्नालाल निवासीगण भूरापीर गली नं. 4 बताये हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया है।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने