Top News

हाथरस- सरक्यूलर रोड स्थित होटल श्री में हैल्थ एसोसियेशन आॅफ इंडिया के तत्वावधान मेंहर्षोल्लास से मनाया गया डा. काउन्ट सीजर मैटी का जन्मोत्सव

हाथरस। हैल्थ एसोसियेशन आॅफ इन्डिया के तत्वावधान में इलैक्ट्रो होम्योपैथी के आविष्कारक डा. काउन्ट सीजर मैटी का जन्मोत्सव बड़े हर्षोल्लास के साथ प्रदेश अध्यक्ष डा. दिनेश कुमार माहेश्वरी की अध्यक्षता में सरक्यूलर रोड स्थित होटल श्री में मनाया गया।
मुख्य अतिथि पूर्व सांसद डा. बंगालीसिंह ने डा. मैन्टी के छविचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलन किया। चिकित्सकों को सम्बोधित करते हुये डा. बंगालीसिंह ने कहा कि महामानव डा. मैटी ने सरल गुणकारी तथा प्रभावी चिकित्सा पद्धति का आविष्कार करके रोगों से पीड़ित लोगों को स्वस्थ जीवन देने का उपकार किया है। उन्हें कोटि-कोटि प्रणाम करता हूं। विशिष्टि अतिथि डा. रमेशचन्द उपाध्याय एवं डा. रामप्रकाश शर्मा ने कहा कि भारत सरकार को इसके प्रचार, प्रसार में अपनी अहिम भूमिका निभानी चाहिये।
संचालन करते हुये प्रदेश महासचिव डा. राधेश्याम रजक ने कहा कि राज्य सरकार एवं केन्द्र सरकार ने इलैक्ट्रोपैथी चिकित्सकों को प्रेक्टिस करने का शासनादेश जारी कर दिया है। इसके चिकित्सक निर्भीक होकर चिकित्सा कार्य अपनी पद्धति से करें। कार्यक्रम के स्वागताध्यक्ष डा. पी. के. शर्मा ने आये हुये चिकित्सकों का माल्यार्पण कर स्वागत किया।
इस अवसर पर डा. केशवदेव आर्य, डा. देवकुमार, डा. आर. के. शर्मा, डा. शाहरूख खान, डा. मुनेन्द्र कुमार सारस्वत, डा. बी.डी. गोला, डा. जगदीश कुमार, डा. अतीक अहमद, डा. आर. के. सिंह, डा. मुकेश कुमार सविता, डा. गोविन्द माहेश्वरी, डा. बी. के. सागर, डा. भगवानदास माहौर, डा. सतीश, डा. संजय, डा. श्यामवीर, डा. सुरेश, अनिल कुमार, अनिल गौतम, श्रीकृष्ण सारस्वत, आदित्य जैन, जनार्दन भास्कर, शैलेश सिंह, डा. मुकेश रावल, विवेक सिंह, डा. बबलू, डा. शाहिद, डा. राजेश, डा. श्रीमती नरायनी देवी, लोकेश कुमार, डा. नरेश कुमार, डा. फरान, डा. बहादुर अली, दिनेश, योगेश कुमार, सचिन, मोहन, मंगल सैन, पी. पी. सिंह, योगेन्द्र, मोहनलाल अग्रवाल आदि उपस्थित थे।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने