Top News

हाथरस- दो साल पूर्व रैगिंग का विरोध करने पर दिल्ली वाला मौहल्ला में हुई दो युवकों की हत्या के मामले में फरार चल रहे प्रवक्ता ने दोहरे हत्याकांड में किया सरेन्डर

हाथरस। शहर कोतवाली क्षेत्र में दो साल पूर्व रैगिंग का विरोध करने पर दिल्ली वाला मौहल्ला में हुई दो युवकों की हत्या के मामले में फरार चल रहे प्रवक्ता ने न्यायालय में सरेन्डर कर दिया। न्यायालय इस शिक्षक के खिलाफ धारा 82-83 के तहत कार्यवाही के आदेश पहले ही कोतवाली पुलिस को दे चुका है।
उल्लेखनीय है कि 2 सितम्बर 2014 को शहर के बीचोबीच मौहल्ला दिल्ली वाला चैक निवासी अंशुल कौशिक तथा उसके दोस्त केशव निवासी गली बख्तावर की गोली मारकर हत्या करदी गई थी। अंशुल का छोटा भाई रिषभ कौशिक एमजी पाॅलीटैक्निक में इलैक्ट्रोनिक्स द्वितीय वर्ष का छात्र था। उसने रैगिंग की शिकायत कालेज के प्रधानाचार्य से की थी। इसी विवाद में यह हत्याकांड हुआ था। कोर्ट ने हाजिर नहीं होने पर पिछले दिनों प्रवक्ता बांकेलाल यादव के खिलाफ कुर्की नोटिस जारी किया था। मामले की अगली सुनवाई 19 जनवरी को होगी।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने