Top News

सिकन्दराराव- गांव कमालपुर के पास सब्जी लेकर गांव जा रहे 50 वर्षीय साइकिल सवार व्यक्ति की टेंकर से कुचलकर हुयी दर्दनाक मौत, आक्रोशित लोगों ने लगाया जाम, मौके पर पंहुची पुलिस को पथराव कर खदेडा, 2 घंटे तक लगा जाम

हाथरस/सिकन्दराराव । हाथरस रोड स्थित गांव कमालपुर के पास सिकन्दराराव से सब्जी लेकर अपने गांव वापस जा रहे 50 वर्षीय साइकिल सवार व्यक्ति विजेन्द्र सिंह पुत्र उल्फत सिंह निवासी गांव कमालपुर की टेंकर से कुचलकर दर्दनाक मौत हो गयी।  घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने जाम लगा दिया तथा टेंकर चालक को पकडकर जमकर धुन डाला। सूचना पर मौके पर डायल 100 पुलिस टीम पंहुची और चालक को बचाकर लाने लगी तो आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस की गाडी पर पथराव कर दिया तो वहां से जान बचाकर पुलिस टीम भाग आयी।  2 घंटे तक लगा जाम लगा रहा। मौके पर  आला अधिकारी पंहुच गये और उन्होंने ग्रामीणों को समझा बुझाकर जाम को खुलवाया। (हाथरस लाइव डोट कोम के लिए संदीप पुण्ढीर की रिपोर्ट)।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने