Top News

सासनी- पुलिस ने दो लोगो को देशी शराब सहित किया गिरफ्तार

सासनी। कोतवाली पुलिस ने दो व्यक्ति को गन्दे नाले एंव तिरंगा होटल के निकट से  देशी शराब के पउआ सहित गिरफ्तार कर जेल भेजा है।

बुधवार की सुबह एसआई संजय सिंह अपने हमराहों के साथ आगरा अलीगढ रोड स्थित तिंरगा होटल की ओर शांति व्यवस्था हेतु गश्त पर थे। तभी उन्हें हाथरस की ओर पैदल जाता संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिया। जिसे एसआई ने टोका तो वह भागने लगा। भाग रहे व्यक्ति को एसआई ने दौड़ लगाकर पकड़ लिया और कोतवाली ले आए। जहां उसकी तलाशी लेने पर उसके थैले से 19 देशी शराब के पौबा बरामद किए। पूछताछ में पकड़े गये व्यक्ति ने अपना नाम विनोद उर्फ दीपू पुत्र जनक सिंह निवासी गोपाल नगर बताया है वहीं  एस आई ने सचिन शर्मा पुत्र भोलाशंकर निवासी ब्राहमणपुरी को गंदे नाले के निकट से को 18 पौबा देशी शराब सहित गिरफतार कर आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर जेल भेजा है।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने