Top News

सासनी- ठंड से अधेड़ की मौत

सासनी। सर्द हवाओं और गलन पैदा करने वाली ठंड से सभी आहत हैं। वहीं भगवान भाष्कर भी ठंड के चलते बादलों में छिप गये है। जिसे जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। लोग रजाईयों में छिपने को मजबूर हो गये हैं। इसके अलावा खेतों में काम करने वाले किसान आग का सहारा लेकर कमरतोड़ मेहत में जुटे हैं। बीती रात खेत में पानी लगाने गये एक किसान की ठंड के कारण मौत हो गई। जिससे परिजनों में कोहराम मच गया। देर शाम परिजनों ने मृतक के शव का अंतिम संस्कार कर दिया।

मृतक के परिजनों के अनुसार गांव बरसे निवासी 58 वर्षीय ठाकुरदार पुत्र मोहन लाल जिस पर चैदह बीघा जमीन है। वह अपने खेतों में खड़ी फसल हेतु पानी लगाने गये था। सुबह पानी लगाकर लौटा तो उसे ठंड लगने लगी। परिजनों ने ठाकुरदास को चारपाई पर सुलाकर उसके गर्म कपड़ों से ढक दिया और निकट आग जला दी। मगर ठाकुरदार को ठंड लगना बंद नहीं हुआ। आखिर ठाकुरदास ने सुबह छह बजे दम तोड़ दिया। ठाकुरदास की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर प्रशासनिक अधिकारी भी गांव पहुंच गये। जहां मृतक की जांच आख्या अपने उच्चाधिकारियों को प्रेषित की तथा पंचनामा भर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। देर शाम परिजनों ने मृतक के शव का अंतिम संस्कार कर दिया। ठाकुरदास ने अपने पीछे तीन बेटे और तीन बेटियों के परिवार को बिलखता छोड़ा है।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने