हाथरस । जिलाधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह ने आज गरीब आवासहीन लोगों को नया सवेरा योजनान्र्तगत 59 निःशुल्क आवास तथा बैटरी चालित 6 निःशुल्क ई-रिक्शा प्रदान कर उन्हें नये साल की बधाई दी।
कलक्ट्रेट में जिला नगरीय विकास अभिकरण के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक दिलीप कुमार तथा अपर जिलाधिकारी अली हसन कर्नी ने अशोक कुमार, दौजी राम, राजेन्द्र सिंह, होती लाल, मदन लाल तथा नेत्रपाल सिंह को निःशुल्क ई-रिक्शा तथा मा. काॅशीराम जी शहरी गरीब आवास योजना संशोधित नया सवेरा योजनान्र्तगत प्रेम सिंह, श्रीमती हेमलता, कमल सिंह, मोतीलाल, श्रीमती प्रेमवती, शिवकुमार, श्रीमती शकीना, आवेद सैफी, निजाम विकलांग प्रताप सिंह, प्रमोद कुमार सहित 59 आवासहीन गरीब लोगों को निःशुल्क आवास के स्वीकृति पत्र भेंटकर उन्हें बधाई दी।
परियोजना अधिकारी श्रीमती अंजू सिंह ने जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक तथा अपर जिलाधिकारी का स्वागत किया। उन्होंने डूडा द्वारा संचालित नगरीय रोजगार तथा गरीबी उन्मूलन कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी।

एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।