Top News

सिकन्द्राराऊ- सराय उम्दा बेगम में विद्युत करन्ट से वृद्ध की मौत

सिकन्द्राराऊ । कस्बा के मौहल्ला सराय उम्दा बेगम में आज विद्युत करन्ट से एक वृद्ध की मौत हो जाने से भारी हडकम्प मच गया और मौके पर लोगों की भीड़ लग गई।
सराय उम्दा बेगम निवासी करीब 65 वर्षीय हाजी फराईन पुत्र हाफिज अलाउद्दीन के घर के ऊपर से जहां विद्युत लाइन गुजर रही है वहीं घर पर पड़े टिनशेड पर होकर विद्युत केबिल आ रही है और शायद केबिल में कोई कट होने की वजह से टिनशेड में आ रहे करन्ट की चपेट में वह आ गये और उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर मौके पर कोतवाली पुलिस व एसडीएम पहुंच गये हैं।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने