Top News

हाथरस- अखिलेश समर्थकों ने सपा कार्यालय पर लगाये ताले

हाथरस । समाजवादी पार्टी में मचे घमासान व पार्टी में हुये 2 फाड़ के बाद अब समर्थक भी 2 गुटों में बंट गये हैं और मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के समर्थकों ने आज सपा के जिला कार्यालय पर कब्जा कर लिया और ताले जड़ दिये।
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के समर्थकों व पूर्व प्रत्याशी मूलचन्द्र निम ने आज अपने तमाम समर्थकों के साथ सपा जिला कार्यालय पर कब्जा कर लिया और कार्यालय पर ताले जड़ दिये तथा जमकर नारेबाजी भी की। सपा कार्यकर्ताओं का कहना था कि वह अखिलेश यादव को ही पार्टी का चेहरा व नेता मानते हैं और उन्हीं के साथ हैं।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने