Top News

सासनी- गांव भोजगढ़ी के निकट दो हजार के नोट ने कराई फजीहत

हाथरस/सासनी। कोतवाली क्षेत्र के गांव भोजगढ़ी के निकट  में एक छात्र को सड़क पर पाए दो हजार के नोट ने बड़ी फजीहत कर दी। छात्र को पिटना पड़ा तो वहीं पुलिस छात्र को पीटने वाले बाइकर्स को ढूंढने में माथापच्ची करनी पड़ी, मगर कुछ हासिल नहीं हुआ।
गुरुवार को के.एल. जैन इंटर कालेज में पढने वाला छात्र सूजर पुत्र चोखेलाल छुट्टी होने के बाद अपने घर जा रहा था। बताते हैं कि वह गांव के भोजगढ़ी के निकट पहुंचा तो उसे सड़क पर दो हजार रुपये का नोट पड़ा मिला। जिसे छात्र सूरज ने उठा लिया। यह नजारा एक बाइक पर बैठे दो युवक देख रहे थे। बाइक सवार युवकों ने छात्र को पकड़ कर उसकी लात घूंसों से पिटाई लगा दी और दो हजार रुपये का नोट छीनकर लुटसान की ओर भाग गये। यह बात छात्र ने अपने परिजनों को बताई तो परिजन छात्र को लेकर कोतवाली पहुंचे। जहां पुलिस ने बाइकर्स को ढूंढने में पूरी ताकत झोंक दी। मगर को समाधान नहीं निकला। हारकर पीडि त छात्र के पिता ने कोतवाली में अज्ञात बाइक सवार के खिलाफ उसके बेटे से मारपीट की तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने