हाथरस/सासनी। रेलवे स्टेशन पर रहने वाले लोगों ने जब पुलिस से शिकायत की कि यह चार माह का बच्चा चोरी का है तो पुलिस ने बच्चे को गोद में लिए युवक को कोतवाली में बैठा लिया और बच्चे के माता पिता की तलाश व जांच में जुट गई।
जानकारी के अनुसार धौलपुर राजस्थान का रहने वाले महबूब का पुत्र आसिफ आवारा किस्म का युवक है। जो हाल में गांव बिजहरी के माजरा न्यू बिजलीघर कालोनी में रहता है। युवक कभी मेहनत मजदूरी कर लेता है तो कभी शराब पीकर आवारा घूमता है। आसिफ ने पांच माह पूर्व रेलवे स्टेशन पर रहने वाली आसमां से निकाह किया और यहीं रहने लगा। दो दिन पूर्व आसिफ एक महिला से रुपये लेकर भाग गया था। मगर दो दिन बाद महिला ने उसे पहचान लिया और फोन से सूचना देकर पुलिस बुला ली। पुलिस जब रेलवे स्टेशन कालोनी पहुंची तो आसिफ की गोद में एक चार माह का बच्चा मिला। लोगों का कहना था कि बच्चा चोरी का है। क्यों कि आसिफ आवारा होने के साथ-साथ कुछ भी कर सकता है। वहीं आसिफ ने बताया कि वह बच्चा उसकी ताऊ की लड़की शबाना पत्नी इसरार का है। जिसे उसने आसिफ को गोद दे दिया है। मगर यह बात पुलिस के हलक में नहीं उतर रही। पुलिस ने युवक को कोतवाली में बैठा लिया और बच्चे के परिजनों के बारे में पूछताछ करने लगी। इस पर आसिफ बच्चे को अपनी ताऊ की लड़की का ही बताता रहा। फिलहाल पुलिस ने आसिफ को कोतवाली में बैठा रखा है, ओर बच्चे के माता पिता के बारे में पूछताछ कर रही है।

एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।