हाथरस/सिकन्दराराव। कोतवाली पुलिस ने क्षेत्र के गांव भिसी मिर्जापुर में चल रही अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री को पकड़ा है और 2 लोगों को भी दबोचा है तथा कई बने-अधबने तमंचा बरामद हुये हैं।
पुलिस के मुताबिक कोतवाली प्रभारी राजवीर सिंह बीती रात्रि को क्षेत्र में गश्त व वांछित अपराधियों की तलाश में थे तभी उन्हें मुखबिर से गांव भिसी मिर्जापुर में अवैध तमंचा फैक्ट्री संचालित होने की सूचना मिली। जिस पर उन्होंने तत्काल छापा मारकर अवैध तमंचा फैक्ट्री को पकड़ा है तथा मौके से 7 बने हुये तमंचा व एक अधबना तमंचा तथा हथियार बनाने के उपकरण बरामद किये हैं।
पुलिस ने मौके से कमलेश पुत्र बाबूलाल व रिषीपाल पुत्र शीतल सिंह निवासीगण गांव भिसी मिर्जापुर को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।

एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।